Local News

पीएम आवास योजना के लाभार्थियों की सूची का हुआ सत्यापन आमसभा में सुनी गईं आपत्तियां

SANJAY KUMAR September 19, 2026 32 views

महकार और अरौत पंचायत में आयोजित हुई विशेष आमसभा, ग्रामीणों के समक्ष रखी गई लाभार्थियों की सूची

चंडी। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत योग्य लाभार्थियों के चयन एवं प्रतीक्षा सूची के सत्यापन को लेकर शनिवार को प्रखंड की महकार और अरौत पंचायत में विशेष आमसभा आयोजित की गई। डीडीसी के निर्देश पर आयोजित आमसभा के लिए बीडीओ की ओर से पंचायत सचिव, आवास सहायक और मुखिया को आवश्यक जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

आमसभा के दौरान संबंधित पंचायतों के ग्रामीणों के समक्ष प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों की सूची प्रस्तुत की गई। ग्रामीणों से सूची में शामिल नामों के संबंध में जानकारी ली गई तथा पात्रता से संबंधित आपत्तियों और आवश्यक सूचनाओं को दर्ज किया गया। इस दौरान पात्र परिवारों की पहचान कर उन्हें योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई।

RED GROWTH SYRUP

महकार पंचायत के पंचायत सरकार भवन में मुखिया कुमार अजय सिन्हा की अध्यक्षता में विशेष आमसभा हुई। पंचायत सचिव उमाकांत सिंह और आवास सहायक कल्पना ने ग्रामीणों के समक्ष लाभार्थियों की सूची प्रस्तुत की। विभिन्न वार्डों से पहुंचे ग्रामीणों ने सूची में दर्ज नामों की जानकारी ली और लाभार्थियों की पात्रता से संबंधित आवश्यक जानकारी साझा की। आमसभा में ग्रामीणों की ओर से उठाई गई आपत्तियों और सुझावों को भी सुना गया।

इस दौरान आमसभा में प्रतिनियुक्त कल्याण पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सरकारी दिशा-निर्देश, पात्रता के मानदंड और लाभार्थी चयन की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने योजना के तहत पात्र परिवारों के चयन में निर्धारित नियमों के पालन की जानकारी ग्रामीणों को दी।

वहीं, अरौत पंचायत के पंचायत सरकार भवन में मुखिया बबिता देवी की अध्यक्षता में विशेष आमसभा आयोजित की गई। यहां भी ग्रामीणों के समक्ष लाभार्थियों की सूची रखी गई। ग्रामीणों ने सूची में शामिल नामों की जानकारी ली तथा पात्रता से जुड़े तथ्यों और आवश्यक सूचनाओं से संबंधित जानकारी साझा की।

RED GROWTH SYRUP

विशेष आमसभा का उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र लाभार्थियों की पहचान, प्रतीक्षा सूची के सत्यापन तथा ग्रामीणों से प्राप्त आपत्तियों और आवश्यक जानकारियों के आधार पर सूची को सत्यापित करना रहा।

Related Articles